MP News: जल्दी करें! सिर्फ 72 घंटे बाकी, वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट का सुनहरा मौका

टैक्स छूट के साथ गाड़ी खरीदने का आखिरी मौका, ग्वालियर में 25 फरवरी तक वाहन खरीदी पर पर 50% टैक्स छूट

WhatsApp Group Join Now

MP News: ग्वालियर में चल रहे व्यापार मेले में इस बार वाहन खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से लोग कार और अन्य वाहन खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। खास तौर पर 15 लाख से 30 लाख रुपए के बीच आने वाली एसयूवी गाड़ियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। डीलरों के मुताबिक, रोज जितनी कारें बिक रही हैं, उनमें बड़ी संख्या एसयूवी की ही है। इसके अलावा छोटे मॉडल की कारों की बिक्री भी लगातार हो रही है।

पिछले साल के मुकाबले हुई ज्यादा बिक्री

वाहन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार मेले में बिक्री का आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा रहने की उम्मीद है और करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। उनका कहना है कि टैक्स में छूट (Vehicle Tax Discount) मिलने का,

फायदा सिर्फ 25 फरवरी तक ही मिलेगा, इसलिए खरीदार इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। मेला प्रशासन के अनुसार यह व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू हुआ था और 25 फरवरी को समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Mauganj News: हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट आगजनी मामले में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

उज्जैन में भी मिलेगा वाहन खरीदने का मौका-MP News

अगर कोई व्यक्ति ग्वालियर मेले में वाहन नहीं खरीद पाता है तो उसके पास एक और मौका रहेगा। उज्जैन में 25 फरवरी से 18 मार्च तक विक्रमोत्सव मेले का आयोजन होने जा रहा है, जहां वाहन खरीदारों को 50 प्रतिशत रोड टैक्स में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: MP News: धार में तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर में घुसा, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

हालांकि, उज्जैन से वाहन खरीदने पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर ग्वालियर के एमपी 07 की बजाय एमपी 13 सीरीज का होगा। साथ ही, खरीदार को वाहन अपने खर्च पर उज्जैन से अपने शहर तक लाना पड़ेगा। नंबर प्लेट के लिए भी या तो कूरियर का इंतजार करना होगा या फिर खुद उज्जैन जाकर उसे प्राप्त करना होगा।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा न्यायालय का बड़ा फैसला, हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

Exit mobile version