पेट्रोल और डीजल होने वाला है सस्ता, कीमतों में 12% की गिरावट

भारत में जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते होने वाले हैं क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों में 12% की गिरावट दर्ज की गई है

पेट्रोल और डीजल होने वाला है सस्ता, कीमतों में 12% की गिरावट
X

अमरीका में दो बैंकों के डूबने व क्रेडिट सुइस की हालत खराब होने से अमरीका- यूरोप में बैंकिंग संकट की आहट है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक हफ्ते में ही कूड ऑयल की कीमतें 12% से अधिक गिरी हैं और ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर से फिसलकर 73.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। पिछले 10 महीने से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं, जबकि इस दौरान ग्लोबल बाजार में कच्चा तेल 40% सस्ता हुआ है। ऐसे में लोगों को अब महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलने की आस है।

चुनावी मौसम है वजह

इस साल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक सहित 7 राज्यों में चुनाव हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट 'भारत की इकोनॉमी के लिहाज से अच्छी खबर है। आने वाले चुनावों को देखते हुए लंबे समय बाद पेट्रोल- और डीजल पर राहत मिल सकती है। साथ ही सरकार की बैलेंसशीट भी सुधरेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल क्रूड की कीमतें प्रति बैरल 70-72 डॉलर रहने की उम्मीद है।, चुनावों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम 5 से 7 रुपए घट सकते हैं।

Tags:
Next Story
Share it