Madhya Pradesh

Khargone Accident: खरगोन में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत; अगले साल होनी थी बेटे की शादी

WhatsApp Group Join Now

Khargone Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मां और उनके बेटे की मौत हो गई। वे शादी की खरीदारी पूरी करके धामनोद से अपने गांव करोंदिया लौट रहे थे, तभी धामनोद-बड़वाह रोड पर उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

यह हादसा शुक्रवार सुबह धामनोद-बड़वाह रोड पर हुआ। टक्कर में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में स्वाति पाटीदार (45) और उनके बेटे मोनेश पाटीदार (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्वाति को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनेश गाड़ी के मलबे में ही फंसे रह गए उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

अगले साल 26 जनवरी को होनी थी मोनेश की शादी

मोनेश पाटीदार ने MBA की पढ़ाई की थी। अगले साल 26 जनवरी 2027 को मंडलेश्वर में उनकी शादी होनी थी और घर पर इसकी तैयारियां भी चल रही थीं। वे अपनी मां स्वाति के साथ शादी की खरीदारी करने धामनोद गए थे। जब वे अपने गांव करोंदिया के लिए लौट रहे थे, तब होटल सनातन और हरसिद्धि रेस्टोरेंट के बीच यह हादसा हो गया।

परिवार पहले भी एक बड़े दुख से गुजर चुका था। पिता महेंद्र पाटीदार बोस का वर्ष 2019-20 के आसपास निधन हो गया था। वे उमिया माता मंदिर के सचिव थे। पिता की मौत के बाद, स्वाति और उनके इकलौते बेटे मोनेश एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बन गए थे। उनकी मौत की खबर से करोंदिया गांव और आसपास के इलाकों में शोक छा गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर राकेश सिसोदिया ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। ट्रक को जब्त करके थाने ले जाया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!