Mauganj News: शेख मुख्तार अल्पसंख्यक विभाग और उमाकांत पटेल को मिली किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस मऊगंज अल्पसंख्यक विभाग के शेख मुख्तार और किसान कांग्रेस के उमाकांत पटेल बने जिला अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कसावट शुरू कर दिया है इसी कड़ी में मऊगंज जिले में दो अलग-अलग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है जिसमें शेख मुख्तार सिद्दीकी को अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह से किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष का जिम्मा उमाकांत पटेल को मिला है.

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख अलीम ने जनपद सदस्य शेख मुख्तार सिद्दीकी को मऊगंज जिले के अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है इसी तरह से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के द्वारा उमाकांत पटेल को मऊगंज किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आई महिला सरपंच

शेख मुख्तार सिद्दीकी और उमाकांत पटेल मऊगंज जिले में कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय है इनके ऊपर कभी भी दल बदलने का आरोप नहीं लगा वहीं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के कट्टर समर्थक माने जाते हैं, पार्टी के प्रति निष्पक्ष भावना को देखते हुए इन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद मऊगंज के कांग्रेसियों ने दोनों अध्यक्षों का माल्यार्पण और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, इसी तरह से शेख मुख्तार सिद्दीकी और उमाकांत पटेल ने मऊगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम और पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया है, इस दौरान जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यदुवंश मिश्रा, पार्षद विश्वनाथ मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: मऊगंज जिले में आयोजित हुआ भारतीय मजदूर संघ का प्रथम सम्मेलन, श्यामा चरण शुक्ला बनाए गए जिला अध्यक्ष

Exit mobile version