Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज की निलंबित छात्रावास अधीक्षिका पर 89 लाख की अनियमितता का आरोप, EOW करेगा कार्यवाही

निलंबित अधिक्षिका शकुंतला नीरत द्वारा की गयी 89 लाख रूपये से अधिक की आर्थिक अनियमितता, कलेक्टर द्वारा नियुक्त जांच दल ने आर्थिक अनियमितता का दोषी पाया

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में एक आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया है, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज की तत्कालीन अधीक्षका शकुंतला नीरत को दोषी करार देते हुए EOW को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है.

दरअसल शकुंतला नीरत को मऊगंज कलेक्टर संजय जैन द्वारा 22 जनवरी को निलंबित कर दिया गया था, कलेक्टर के निर्देश पर अनियमितता की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था, जिसके माध्यम से शकुंतला नीरत द्वारा किए गए कार्यों की जांच की गई.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर को चोर कहने वाले विश्वामित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी

जांच दल ने आर्थिक अनियमितता का दोषी पाया

कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन द्वारा गठित जांच दल के द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें निलंबित अधीक्षिका शकुंतला नीरत के विरुद्ध 89 लाख 61 हजार 607 रूपये की आर्थिक अनियमितता पायी गयी, जांच दल के द्वारा जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधीक्षिका के द्वारा भण्डार क्रय सामग्रियों के क्रय हेतु निविदा प्रक्रिया न अपनाये जाने के कारण पर्याप्त प्रतियोगी दरें सामग्री क्रय हेतु प्राप्त नहीं होने से शासकीय धन की हानि हुई.

EOW को कार्यवाही के लिए लिखा गया पत्र

शकुंतला नीरत पर 89 लाख रुपए से भी अधिक की आर्थिक अनियमितता के मामले में जांच दल के प्रतिवेदन पर प्रभारी अधिकारी द्वारा छात्रावास अधिक्षिका के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित कर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा गया है.

ALSO READ: UPSC Result 2025: मऊगंज जिले की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, यूपीएससी में हासिल की 56वीं रैंक

कलेक्टर के निज सचिव पर आरोप लगाकर चर्चा में आई थी शकुंतला

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज की तत्कालीन अधीक्षका शकुंतला नीरत के द्वारा मऊगंज कलेक्टर संजय जैन के निज सचिव पंकज श्रीवास्तव पर 1 लाख 12 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था, इस आरोप के बाद मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर हंगामा हुआ, विश्वामित्र मुद्रिका त्रिपाठी ने कलेक्टर पर भी सवाल खड़े किए और पूरी सरकार को चोर कह डाला.

हंगामा बढ़ने के बाद मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने निज सचिव पंकज श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें दोबारा से मूल पद पर भेज दिया, इस मामले के बाद शकुंतला नीरत के खिलाफ भी आर्थिक अनियमितता की जांच कराई गई जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया है.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में खून की होली, हत्या के बाद गांव में तनाव मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!