Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले में खून की होली, हत्या के बाद गांव में तनाव मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

मऊगंज जिले के ढाबा गांव में पटेल और साकेत परिवार के बीच खूनी संघर्ष, होली के दिन हुई मारपीट में एक की मौत कई गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक बार फिर से खून की होली खेली गई है…. गडरा कांड के बाद एक बार फिर से ढाबा कांड सामने आया है. जहां पुरानी रंजिश के चलते एक 55 साल के व्यक्ति को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई.

यह पूरा घटनाक्रम मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव से सामने आया है अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे विवाद की जड़ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है,

जानकारी के अनुसार ढाबा गौतमान गांव निवासी 55 साल के रघुवीर पटेल के पुत्र पूरन लाल का गांव में ही साकेत परिवार की लड़की से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया, बाद में यह पूरा मामला पुलिस थाना पहुंचा जहां पुलिस ने लड़की को दस्त्यप कर लिया और बयान के आधार पर रघुवीर पटेल के बेटे पूरन लाल पटेल पर मामला दर्ज किया.

ALSO READ: Tikamgarh Azad Sankalp Yatra: होली के त्योहार पर बिगड़े पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बोल कहा “अबीर का मतलब वीर नहीं, हिजड़ा होता है”

यह पूरा घटनाक्रम लगभग 2 साल पुराना बताया जा रहा है अब इसी मामले में रघुवीर पटेल के बेटे पूरन लाल पटेल को न्यायालय से बरी कर दिया गया, जिसका बदला लेने के लिए साकेत परिवार के लोगों ने होली के दिन हमले का प्लान बनाया.

होली के दिन यानी 4 मार्च को जब सभी होली के रंग में रंगे थे, उसी वक्त साकेत परिवार के लगभग 18 से 20 लोगों ने पहले रघुवीर पटेल के बेटे के पूरन लाल पटेल के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी, हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव करने 55 साल के रघुवीर पटेल पहुंचे इस दौरान रघुवीर पटेल को भी जमकर पीटा गया, और कथित तौर पर रघुवर के सर पर पत्थर से वार किया गया जिसमें रघुवीर गंभीर रूप से घायल हुए.

इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर संघर्ष देखने को मिला, जिसमें 55 साल के रघुवीर पटेल, उनकी पत्नी, बेटा पूरनलाल पटेल और संदीप पटेल गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उपचार दौरान रघुवीर पटेल की मौत हो गई, इसके अलावा साकेत परिवार से भी लगभग पांच लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

रघुवीर पटेल की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन गांव वालों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और जमकर हंगामा देखने को मिला जिसके कारण पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, मामले की जानकारी लगने के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है मौके पर मऊगंज एसडीओ की सची पाठक ने भी मोर्चा संभाल लिया है और परिजनों को समझने के प्रयास में लगी हुई हैं.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में होली पर पागल कुत्ते का आतंक, 5 लोगों पर किया हमला

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!