Madhya Pradesh

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, CSP हटाए गए और 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now

Gwalior Truck Accident: ग्वालियर जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना के मद्देनजर उन्होंने CSP को उनके पद से हटा दिया है। इसके अलावा तीन SHO, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुई यह दुखद सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस गंभीर घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्होंने झांसी रोड क्षेत्र के CSP रवि भदौरिया को उनके पद से हटाने का आदेश दिया।

Read Also: ग्वालियर में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत; CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

इसके साथ ही उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड करने का आदेश दिया है जिनमें झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव, आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा, झांसी रोड के ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी, निरीक्षक यातायात राघवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, आरक्षक अनिल जैतपुरिया और आरक्षक पवन सेंगर शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read Also: MP Food Safety: मध्यप्रदेश में 42 घी ब्रांड और 8 मसालों के सैंपल अनसेफ, बिक्री पर रोक

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!