Narmadapuram News: पिपरिया में पटवारी की मौत, कार में मिले दोनों बेटों के शव

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक दुखद घटना सामने आई है। छातेर में पदस्थपटवारी अजय धाकड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके शरीर के टुकड़े हो गए और पुलिस को उनके अवशेष प्लास्टिक की थैलियों में इकट्ठा करने पड़े। अलीगंज के रहने वाले अजय धाकड़ अपने दो बेटों समर्थ और शिव को फिल्म दिखाने के बहाने घर से बाहर ले गए थे।
दोनों बेटों के शव कार में मिले
पटवारी की मौत का पता चलने पर परिवार के लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की। बाद में दोनों बेटों के शव परिवार को उसी कार में मिले जो पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास खड़ी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चों के गले पर गला घोंटे जाने के निशान मिले हैं जिससे पता चलता है कि पटवारी ने अपनी जान देने से पहले अपने दोनो बेटों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी होगी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पिपरिया के SDOP आशीष सिंह पवार ने बताया कि बच्चों की मौत किन हालात में हुई और अजय धाकड़ ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच पूरी होने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार गहरे सदमे और दुख में डूब गया है।
One Comment