Narmadapuram News: नर्मदापुरम में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत, पति का फंदे से लटका मिला शव; गर्भवती पत्नी भी मृत

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में माखननगर थाना क्षेत्र के आंखमऊ गांव में शुक्रवार शाम एक नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 23 वर्षीय आदर्श यादव का शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला जबकि उनकी 21 वर्षीय पत्नी भारती जो छह महीने की गर्भवती थीं बिस्तर पर अचेत अवस्था मे पाई गईं। इस घटना में भारती के गर्भ में पल रहे छह महीने के भ्रूण की भी मौत हो गई।
अप्रैल में हुई थी शादी, चार दिन पहले पहुंचे थे ननिहाल
रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक आदर्श और भारती नया गांव के रहने वाले थे। उनकी शादी इस साल 20 अप्रैल को हुई थी। घटना से चार दिन पहले ही वे आंखमऊ गांव में भारती के नाना-नानी के घर आए थे। शुक्रवार शाम को जब भारती का भाई सिद्धार्थ माखननगर से लौटा तो उसने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उसने एक बेहद दुखद और भयावह मंजर देखा। परिवार के सदस्यों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और जोड़े को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्या या आत्महत्या? हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने व्यापक जांच शुरू कर दी है जिसमें हत्या से लेकर आत्महत्या तक हर संभावना पर गौर किया जा रहा है। शनिवार को नर्मदापुरम जिला अस्पताल और माखननगर में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Read Also: सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा, नई पल्सर बाइक गड्ढे में गिरी; दो युवकों की मौत






One Comment