Madhya Pradesh

MP Panchayat By Election 2026: 4 दिसंबर को मतदान, 12 नवंबर से नामांकन; जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

MP Panchayat By Election 2026: मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर तय की गई है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान 4 दिसंबर 2026 को होगा।

19 नवंबर तक दाखिल कर सकेंगे नामांकन

मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि 2026 के पंचायत उपचुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नामांकन 12 नवंबर से स्वीकार किए जाएंगे और इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 23 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान 4 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

4 दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

सरपंच जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए वोटों की गिनती जो विकासखंड मुख्यालयों पर EVM के जरिए होगी 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के चुनावों के परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम 9 दिसंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य की एक सीट, जनपद पंचायत सदस्य की एक सीट और सरपंच के पांच पद शामिल हैं।

Read Also: Narmadapuram News: नर्मदापुरम में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत, पति का फंदे से लटका मिला शव; गर्भवती पत्नी भी मृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!