MP Crime News: कुएं में मिला युवती का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और उसके कपड़े कुएं में फेंक दिए। आरोपी पहले से ही शादीशुदा था। आरोपी के घटना के तुरंत बाद छुट्टी लेकर इलाके से चले जाने पर पुलिस को शक हुआ। यह मामला मोतीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
30 सितंबर को घर से लापता हुई थी युवती
युवती 30 सितंबर की देर रात अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 अक्टूबर को उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक कुएं में उसका नग्न शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिससे पुष्टि हुई कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।
शादी को लेकर विवाद की बात आई सामने
पुलिस जांच में पता चला कि युवती की मौत से करीब 15 दिन पहले उसकी मुलाकात 19 वर्षीय अजय कुमार से हुई थी, और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। जब युवती ने शादी की बात छेड़ी तो अजय ने मना कर दिया और बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। यह सुनकर युवती ने सच को अपने और अजय के परिवार वालों को बताने की धमकी दी इस धमकी से आरोपी भड़क गया।
Read Also: Narmadapuram News: पिपरिया में पटवारी की मौत, कार में मिले दोनों बेटों के शव
घटना की रात जब युवती का परिवार सो रहा था तब आरोपी ने उसे रात करीब 1 बजे घर से बाहर बुलाया। वह उसे पास की एक जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे एक कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अपराध के सबूत मिटाने के लिए उसने युवती के कपड़े भी उसी कुएं में फेंक दिए। जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और पास में चल रहे हाईवे निर्माण कार्य में लगे लोगों से पूछताछ की।
छुट्टी पर जाने से पुलिस को हुआ शक
जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और पास में चल रहे हाईवे निर्माण कार्य में लगे लोगों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि निर्माण कार्य में काम करने वाला एक व्यक्ति घटना वाले दिन से ही छुट्टी पर चला गया था। पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला गिरफ्तार किया और अदालत के सामने पेश किया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती के साथ बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया है।
Read Also: ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, CSP हटाए गए और 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड






One Comment