MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं के पेपर में बड़ा बदलाव, दो अंको के सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प; जाने परीक्षा का पूरा शेड्यूल

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आगामी परीक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है। कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यह बदलाव राहत के बजाय एक चुनौती अधिक है। नई व्यवस्था के तहत दो अंकों वाले प्रश्नों में पहले मिलने वाला आंतरिक विकल्प को हटा दिया गया है। इसका मतलब है कि अब छात्रों के पास अपनी पसंद के अनुसार प्रश्नों को चुनने का विकल्प नहीं होगा। हालाँकि तीन या चार अंकों वाले बड़े प्रश्नों के लिए अभी भी प्रश्नों के बीच चयन करने का विकल्प मौजूद रहेगा। राज्य भर के लगभग 18 लाख छात्र इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम
तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 6 महीने पहले ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी जो कुल 19 दिनों की अवधि में पूरी होंगी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी जो 9 दिनों तक चलेंगी। गौरतलब है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं हिंदी विषय के पहले पेपर के साथ शुरू होंगी।
Read Also: MP Crime News: कुएं में मिला युवती का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अलग व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षाओं के संचालन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके अपने स्कूलों में होंगी जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्र पर समय का ध्यान रखे
परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा हॉल में अपनी जगह पर बैठ जाना होगा। सुबह 8:50 बजे प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे और उसके बाद 8:55 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। विशेष परिस्थितियों में या आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के पास परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है ऐसे किसी भी बदलाव की सूचना छात्रों को पहले ही दे दी जाएगी।
Read Also: Narmadapuram News: पिपरिया में पटवारी की मौत, कार में मिले दोनों बेटों के शव





