Madhya Pradesh

Bhopal News: भोपाल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थ लाने वाले तस्करों के खिलाफ एक अभियान चलाकर एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 8.26 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

रेलवे कैबिन के पास पकड़ा गया पहला आरोपी

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को हनुमानगंज के धर्मकांटा इलाके के रहने वाले 35 वर्षीय कैलाश कुशवाहा उर्फ राजेश या बड़े को अटल अय्यूब नगर में रेलवे कैबिन के पास पकड़ा गया। उसके पास एक बैग था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 4.104 किलोग्राम गांजा मिला। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Read Also: MP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, खरगोन-खंडवा में कांपी धरती

दो महिलाओं के पास से मिला 4.165 किलो गांजा

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लाया था और ट्रेन से उतरने के कुछ ही देर बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नारियलखेड़ा के पास पूजा राठौर (28) और सपना बंशकार (26) को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 4.165 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पूजा रायसेन जिला के मंडीदीप में एक किराए के मकान में रहती है जबकि सपना रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों महिलाओं ने कैलाश से ही गांजा लिया था। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि शहर में यह नशीला पदार्थ किसे पहुंचाया जाना था और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Read Also: MP Lokayukta Raid: छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!