Madhya Pradesh

Balaghat Crime News: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली प्रेमी की पोल

WhatsApp Group Join Now

Balaghat Crime News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक प्रेम संबंध और शादी के दबाव के चलते एक युवती की मौत हो गई है। पुलिस को 21 वर्षीय साक्षी डोहरे के मामले में एक अहम सुराग मिला है उनका शव रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदलकसा के जंगलों से बरामद किया गया था। इस हत्या के मामले में प्रेमी आकाश बाघमारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी साक्षी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। जब साक्षी ने मना कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

दो साल से प्रेम संबंध में थे दोनों

पुलिस के अनुसार बालाघाट के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली साक्षी डोहरे और आकाश पिछले दो सालों से प्रेम संबंध में थे। साक्षी रामपायली थाना क्षेत्र के लिंगमारा की रहने वाली थीं जबकि आकाश तिरोड़ी थाना क्षेत्र के गोरेघाट का रहने वाला है। 29 अक्टूबर को आकाश साक्षी को घुमाने के बहाने रामपायली के बोदलकसा जंगल ले गया। पुलिस का कहना है कि जब साक्षी ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आकाश ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद शव के पास ही रुका रहा।

Read Also: Bhopal News: भोपाल में सामूहिक मौत से सनसनी, घर में पत्नी-बच्चों और मां के शव, रेलवे ट्रैक पर मिला पिता

आत्महत्या दिखाने के लिए बनाई झूटी कहानी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच को गुमराह करने के लिए आकाश ने एक झूठी कहानी गढ़ी। उसने दावा किया कि वह कुछ देर के लिए शौच के लिए कुछ दूर गया था। उसने बताया कि जब वह वापस लौटा तो उसने साक्षी को फंदे से लटका हुआ पाया और उसे बचाने के लिए नीचे उतारा। हालात संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि मौत गला घोंटे जाने के कारण हुई थी। कड़ी पूछताछ के बाद आकाश ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read Also: MP News: SHO दिलीप पूरी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद, पत्नी को मिलेगी SI की नौकरी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!