Madhya Pradesh

Shahdol News: शहडोल में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now

Shahdol News: एक साथ जीने-मरने की कसम, एक साथ जीवन बिताने के सपने और आने वाले कई जन्मों तक एक-दूसरे का बने रहने का वादा लेकिन साथ जीवन बिताने का कोई रास्ता न मिलने पर एक युवा जोड़े ने ऐसा दुखद कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में आम के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

अलग अलग जिलो के रहने वाले थे युवक युवती

मिली जानकारी के अनुसार, युवती रीना बैगा बरकाडोल इलाके की रहने वाली थी। जबकि युवक किशोर कुमार बैगा सीधी जिले के डोंगर सरवर इलाके का रहने वाला था। माना जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और इसी दौरान उन्होंने शायद एक साथ जीने-मरने की कसम खाई होगी। ऐसा लगता है कि इस जन्म में साथ रहना मुमकिन न देख उन्होंने अगले जन्म में एक साथ होने की इच्छा जताई होगी।

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुची पुलिस

बाद में एक खुले खेत में आम के पेड़ से उनके शव लटके मिले। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने उन्हें देखा और तुरंत जयसिंहनगर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की। अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। इस जोड़े ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

जयसिंहनगर थाने के प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि सीधी जिले के एक युवक और बड़काटोला की एक युवती ने पेड़ से लटककर जान दे दी है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read Also:  Indore Gold Smuggling Case: 100 करोड़ के सोना तस्करी मामले में पिता-पुत्र को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!