Indore News: इंदौर में गरबा विवाद बना खुनी संघर्ष, 16 वर्षीय छात्र की चाकू मरकर हत्या

Indore Crime News: हीरानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरंग नगर में एक दुखद घटना घटी है। माता मंदिर के पास गरबा देखेने गए 16 वर्षीय प्रथमेश जयभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को गरबा स्थल के पास बाइक की टक्कर को लेकर एक मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद प्रथमेश पर चाकू से हमला किया गया।
अस्पताल में एक हफ्ते तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई। उसकी हालत बहुत गंभीर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका। इस घटना में चार से पांच युवक शामिल थे, जिनमें से कुछ नाबालिग हैं। विवाद के दौरान गुस्से में आकर आरोपियों ने प्रथमेश पर कई बार चाकू से वार किया।
दसवीं कक्षा का छात्र था प्रथमेश, मुख्या आरोपी गिरफ्तार
हीरानगर पुलिस थाने के SHO कमल किशोर ने बताया कि मृतक प्रथमेश पुत्र सत्यम जयभवन राम नगर का रहने वाला था और दसवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपेश भालेकर और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय निवासियों और गरबा कार्यक्रम के आयोजकों से गहन पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की गई।
Read Also: Shahdol News: शहडोल में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चाकू से गंभीर वार
मृतक के चाचा रोहन ने बताया कि प्रथमेश घर से अकेले यह कहकर निकला था कि वह बजरंग नगर में माता मंदिर के पास गरबा कार्यक्रम देखने जा रहा है। हमलावरों ने उसके सिर पर एक भारी धातु का कड़ा मारा, जिससे गहरा घाव हो गया। उसके पैरों पर भी वार किए गए और शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चाकू के गंभीर घाव दिए गए। वह काफी देर तक गरबा स्थल के पास खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। बाद में उसके दोस्तों ने उसे उस हालत में देखा और घर ले आए, जहाँ से परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए।
परिवार के अनुसार इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बहुत अधिक खून बह जाने के कारण उनके पूरे शरीर में एक खतरनाक संक्रमण फैल गया था। आखिरकार जीवन और मृत्यु के बीच एक हफ्ते तक चले संघर्ष के बाद सोमवार दोपहर को अस्पताल में मरीज का निधन हो गया।
Read Also: Jabalpur News: Parle-G बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर






2 Comments