Madhya Pradesh

Jabalpur News: Parle-G बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

WhatsApp Group Join Now

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्ले-जी बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग बुझाने और बचाव कार्य जारी हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज ने बताया कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही अधारताल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के काम में 8 से अधिक दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं, साथ ही बचाव कार्य भी चल रहा है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद पता चलेगा कारण

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आग लगने के सही कारण की पुष्टि FSL की टीम द्वारा जांच और आकलन के बाद ही हो पाएगी।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

ASP के अनुसार अभी तक किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने और स्थिति का जायजा लेने के लिए संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Read Also: Shahdol News: शहडोल में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!