Madhya Pradesh

MP News: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दो अफसर सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now

MP News: वेयरहाउस संचालकों को सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में घूस मांगने वाले केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दो मार्केटिंग अफसरों को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सस्पेंड कर दिया. भोपाल में पदस्थ नीरज वर्मा ने सीहोर जिले वेयरहाउस संचालकों से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.

वहीं, फरीदाबाद में पदस्थ मार्केटिंग अफसर संदीप दीदावत ने रायसेन स्थित प्रकाश वेयर हाउस के संचालक से निरीक्षण के दौरान 60 हजार रुपए की घूस मांगी थी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज दो दिन में तीन घूसखोरों पर कार्रवाई की है. इससे पहले सीहोर जिले में वेयर हाउस संचालकों से सब्सिडी जारी करने के बदले रकम मांगने के आरोप में मार्केटिंग अफसर अनुराग को सस्पेंड किया था.

ALSO READ: Priyanka Bajpai MPPSC: नौकरी के साथ परीक्षा की तैयारी प्रियंका ने हासिल की छठवीं रैंक

2 दिन में तीन अफसर पर कार्यवाही

वेयरहाउस संचालकों से घूस मांगने की शिकायत केंद्रीय मंत्री शिवराज तक पहुंची थी, इसके बाद उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए मंत्रालय के शीर्ष अफसरों को जांच के निर्देश दिए. जांच में दोनों की भूमिका घूसखोरी में पाई गई, एक ने 50 हजार तो दूसरे ने 60 रुपए रुपए की घूस मांगी थी, इसके बाद शिवराज ने दोनों अफसरों को सस्पेंड कर दिया.

ALSO READ: Singrauli Airport News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली और रतलाम में हवाई पट्टी की जगह बनेंगे एयरपोर्ट

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!