Madhya Pradesh

मां ने डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, खुद लगाई फांसी, 6 महीने की बेटी गंभीर

WhatsApp Group Join Now

भिंड/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर नगर पंचायत के अंतर्गत रघुनाथ नगर के वार्ड नंबर 11 में बुधवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने अपनी छह महीने की बेटी का भी गला घोंटने की कोशिश की जिससे वह बच्ची बेहोश हो गई। अपनी बेटी को मृत समझकर महिला ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पहले बेटे की हत्या, फिर बेटी को मारने की कोशिश

मृतका की पहचान काजल 25 वर्षीय रामनरेश की पत्नी के रूप में हुई है। रामनरेश मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पंडोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालगांव का रहने वाला था जबकि काजल भिंड जिले के मेहरा गांव की रहने वाली थी। यह दंपति पांच साल से शोहरतगढ़ में किराए के घर में रह रहा था और फुलकी बेचकर अपना गुजारा करता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार काजल ने पहले घर के अंदर अपने बेटे टाइगर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपनी बेटी का गला घोंटने की कोशिश की जिससे वह बच्ची बेहोश हो गई।

Read Also: ग्वालियर में 11 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, दिवाली मनाने चाची के घर गई थी मासूम; 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनो को निकाला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़ा और तीनों को बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें तुरंत शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने काजल और उसके बेटे टाइगर को मृत घोषित कर दिया। छह महीने की बच्ची का इलाज किया गया और वह बच गई। अपनी पत्नी और बेटे की मौत की खबर सुनकर रामनरेश पूरी तरह टूट गया। अस्पताल में उनके शवों को देखकर वह फूट-फूट कर रो पड़ा। इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं

इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की सबूत जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह घटना किसी घरेलू विवाद के कारण हुई या इसके पीछे कोई और वजह थी। CO मयंक द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण और घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read Also: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, पहली बार 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, इन जिलों में कड़ाके की ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!