Singrauli Airport News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली और रतलाम में हवाई पट्टी की जगह बनेंगे एयरपोर्ट

Singrauli Airport News: मध्य प्रदेश में लंबे समय से एयरपोर्ट का इंतजार करने वाले दो जिलों के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है क्योंकि सिंगरौली और रतलाम हवाई पट्टी को अब एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. जिसका प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार ने तैयार कर लिया है और जल्द ही केंद्र को भेज दिया जाएगा.
ALSO READ: Rewa News: रीवा की बेटी प्रिया तिवारी का आयकर अधिकारी पद पर हुआ चयन
केंद्र सरकार देगी 100 करोड़ की सहायता
मध्य प्रदेश सरकार नई दिल्ली में एमओयू साइन करेगी, यह सहयोग 10 साल के लिए होगा इसके तहत केंद्र सरकार मध्य प्रदेश को 100 करोड रुपए की आर्थिक सहायता देगा, वर्तमान में मध्य प्रदेश में आठ कमर्शियल एयरपोर्ट है शिवपुरी और उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है लेकिन नियमित उड़ान वाले केवल 6 एयरपोर्ट ही है.
ALSO READ: MP News: सागर शराब कांड मामले में बंडा थाने के सभी 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
मध्य प्रदेश में अभी 8 एयरपोर्ट, 20 स्ट्रिप
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में तेजी के साथ एयरपोर्ट विकसित किया जा रहे हैं वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो प्रदेश में अभी 8 कमर्शियल एयरपोर्ट इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और दतिया में हैं इसके साथ 20 एयर स्ट्रिप हैं, जहां छोटे विमानों की आवाजाही संभव है.