Rewa to Haridwar Train: रीवा से हरिद्वार तक ट्रेन चलाने की मांग, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Rewa to Haridwar Train: भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रतमणि त्रिपाठी ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह से जबलपुर में मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने रीवा से हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे विंध्य क्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
ALSO READ: MP News: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दो अफसर सस्पेंड
ज्ञापन में ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन का मुद्दा
ज्ञापन में ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना से प्रभावित रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना और पन्ना जिलों के किसानों की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया गया, किसान सुब्रत ने मांग की कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों और उनके पात्र आश्रितों को अधिग्रहण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार रोजगार सहित सभी अधिकार दिए जाएं. उन्होंने कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट पर परियोजना प्रभावित आश्रितों के दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित सूचियां अब भी उपलब्ध है, लेकिन कई मामलों में नौकरी देने की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी गई है, उन्होंने लंबित नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की.






One Comment