Madhya PradeshRewa news

Rewa Atal Park में सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश पर लगेगा शुल्क

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा शहर के सिविल लाइन में बने अटल पार्क (Rewa Atal Park) में अब सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। बुधवार को अचानक से पार्क प्रबंधन ने यह नियम लागू कर दिया, जिसकी वजह से मार्निंग वॉक पर आए लोगों ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस पर नगर निगम प्रशासन से शिकायत दर्ज कराएंगे.

सुबह जैसे ही आठ बजे पार्क में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से मार्निंग वॉक पर आए लोगों के साथ बहस भी हो गई। सुरक्षाकर्मियों के बर्ताव को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की. कहा कि Rewa Atal Park जब बनाया गया तो पूरा दिन आम लोगों के लिए इसमें प्रवेश निःशुल्क था और शहर के लोग आराम से इसमें टहल सकते थे और सुकून का समय बिता रहे थे.

ALSO READ: Rewa to Haridwar Train: रीवा से हरिद्वार तक ट्रेन चलाने की मांग, पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

नाराज लोगों ने खड़े किए कई सवाल – Rewa Atal Park

इसके बाद नगर निगम ने रखरखाव की व्यवस्था आउटसोर्स पर दे दिया, जिसकी वजह से प्रवेश शुल्क वसूला जाने लगा, उस दौरान उप मुख्यमंत्री सहित अन्य जिम्मेदारों से लोगों ने शिकायत की तो तय हुआ कि सुबह दस बजे तक आम लोगों के लिए पार्क खुला रहेगा, इसके बाद प्रवेश करने वालों से शुल्क वसूला जाएगा, ठेकेदार ने धीरे-धीरे नौ बजे से ही लोगों का प्रवेश बंद करना शुरू कर दिया, हालांकि उसमें अधिक सफलता नहीं मिली, अब आठ बजे के बाद प्रवेश बंद करने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई.

ALSO READ: MP News: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के दो अफसर सस्पेंड

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!