Mauganj News: मऊगंज पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, किया पत्रकारों का सम्मान

Mauganj News: मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और देवतालाब विधायक गिरीश गौतम आज मऊगंज पहुंचे जहां उन्होंने होटल राजमहल पैलेस में उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का शॉल व कलम देकर सम्मान किया और कहा कि पत्रकार हमारे समाज का आईना है.
गिरीश गौतम ने कहां की पत्रकारों की लेखनी समाज में घटित घटनाओं जन समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है, पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सच्चाई को समाज और सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं, मऊगंज प्रेस क्लब के पत्रकारों से रूबरू होकर गिरीश गौतम ने पत्रकारों से निष्पक्ष सत्य निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया.

ALSO READ: Rewa Atal Park में सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश पर लगेगा शुल्क
जिले की ज्वलंत समस्याओं पर हुई चर्चा
इस बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपनी कई मांगे रखी है, इसके अलावा जिले की ज्वलंत समस्याओं पर भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को अवगत कराया, इसके अलावा पत्रकारों ने मऊगंज में सर्व सुविधा युक्त प्रेस कॉलोनी विकसित करने की मांग भी रक्खी, इस कार्यक्रम में मऊगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।





