Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: बिना अधिकारी सड़क पर फर्राटे भर रहा था सरकारी वाहन, आधी रात खेत में पलटा

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में सरकारी वाहन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है जहां आधी रात बिना किसी काम गांव की सड़क पर फर्राटे भर रही नायब तहसीलदार की बोलेरो वाहन सड़क के किनारे जाकर पलट गई, यह पूरा घटनाक्रम 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात का बताया जा रहा है.

गांव वालों के मुताबिक देर रात सायरन बजाते हुए नायब तहसीलदार का वाहन मऊगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव की तरफ गया हुआ था और वापस लौटते समय बोलेरो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो वाहन सड़क के किनारे जाकर पलट गया.

ALSO READ: MP News: मध्य प्रदेश के 13 SAS अधिकारियों को IAS बनाने पर विचार, DPC की बैठक में नामों पर चर्चा

सरकारी वाहन के दुरुपयोग पर सवाल

जिस समय यह पूरा घटनाक्रम घटित हुआ, उस समय वाहन में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक निजी काम से सलैया गांव आया हुआ था, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि जिस समय घटनाक्रम घटित हुआ उस समय वाहन चालक नशे में था जिसके कारण यह घटनाक्रम घटित हुआ है.

कई बार हादसों का शिकार हो चुकी है सरकारी गाड़ियां

मऊगंज में इससे पहले भी कई सरकारी गाड़ियां हादसों का शिकार हो चुकी है, कुछ महीने पहले  तत्कालीन अपर कलेक्टर पवन गुरैया का सरकारी वाहन बिना अधिकारी के पलिया के पास मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, थोड़े समय बाद नायब तहसीलदार का वाहन एचडीएफसी बैंक के पास पेड़ से टकरा गया था और अब एक बार फिर से नायब तहसीलदार का वाहन मऊगंज के सलैया गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

ALSO READ: Indore News: इंदौर में गरबा विवाद बना खुनी संघर्ष, 16 वर्षीय छात्र की चाकू मरकर हत्या

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!