Madhya Pradeshसरकारी योजना

Ladli Behna Yojana: “तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई”, CM मोहन यादव का मजाकिया जवाब

WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडली बहन योजना सरकार पर अत्यधिक बोझ डाल रही है, यह बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी खुद यह स्वीकार कर लिया की लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) बहुत महंगी पड़ रही है.

दरअसल रविवार को भोपाल के रविंद्र भवन में बुंदेली समागम का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस दौरान बुंदेली कंटेंट क्रिएटर सहित कई लोग एकत्र हुए थे, इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ ऐसा कहा जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज में करोड़ों की स्टांप ड्यूटी चोरी! रामदेव की जमीन से जुड़ा है मामला

लाडली बहना योजना बहुत महंगी पड़ गई

कंटेंट क्रिएटर बिन्नू रानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा कि आपने अपनी जिज्जियों (बहनों) के लिए तो बहुत कुछ किया है, लेकिन जिज्जियों (बहनों) की बिन्नुओं (बेटियों) के लिए क्या करना चाहते हैं?  इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया ‘तुमको मालूम नहीं, लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई। मुझे क्या पता था मुख्यमंत्री बनते ही इतनी भारी मार पड़ती है’

कर्ज लेकर चल रही है Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना सरकार पर अत्यधिक आर्थिक बोझ डाल रही है, मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना पर लगभग 22000 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर रही है, जिससे सरकार की कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और लगातार वित्तीय भोज बढ़ता जा रहा है और यही कारण है कि सरकार बार-बार कर्ज ले रही है.

ALSO READ: धीरेंद्र शास्त्री की अपील- बागेश्वर धाम आने वाली माताएं-बहनें रहें सावधान, अकेले आने से बचें

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!