Mauganj News: मऊगंज में करोड़ों की स्टांप ड्यूटी चोरी! रामदेव की जमीन से जुड़ा है मामला

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से घुरेहटा में पतंजलि को उद्योग विभाग की लगभग 400 एकड़ सरकारी भूमि दे दी गई है, इस दौरान यह कहा गया की पतंजलि इस भूमि पर 1000 करोड रुपए का निवेश करेगा और इससे रोजगार विकसित होंगे और जिले का विकास होगा.
लेकिन इस भूमि पर अब एक नया विवाद सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि इस भूमि की रजिस्ट्री में कथित तौर पर करोड़ों रुपए की स्टांप ड्यूटी चोरी की गई है, जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि हुई है.
ALSO READ: मऊगंज जिले में यहां लगेगा पतंजलि का राइस ब्रांड ऑयल प्लांट, शुरू हुआ आवश्यक निर्माण कार्य
औद्योगिक विभाग की भूमि को कृषि भूमि बताकर गोलमोल
मऊगंज जिले के घुरेहटा में स्थित उद्योग विभाग की सरकारी भूमि जिसमें 400 एकड़ भूमि पतंजलि को दे दी गई, लेकिन कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि भूमि की रजिस्ट्री के दौरान औद्योगिक प्रयोजन के लिए चिह्नित सरकारी भूमि को कृषि भूमि बताकर इसमें करोड़ों रुपए का हेर-फेर किया गया और इससे सरकार के खजाने को हानि हुई है.
जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध, जल्द हो सकता है खुलासा
पतंजलि से जुड़ी इस भूमि पर कई गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं, कहा जा रहा है कि भूमि की रजिस्ट्री के खेल में कई बड़े अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, औद्योगिक भूमि जिसकी रजिस्ट्री कई करोड़ रुपए में हो सकती थी उसे कृषि भूमि दिखाकर सस्ते में रजिस्ट्री करवा ली गई थी.





