Madhya Pradesh

Sidhi News: सीधी में 10 हजार की रिश्वत लेते तहसील लिपिक गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। रीवा लोकायुक्त की एक टीम ने हनुमानगढ़ उप तहसील के लिपिक को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जमीन के आदेश के अमल के बदले मांगी थी रिश्वत

रामपुर नैकिन ब्लॉक की हनुमानगढ़ उप तहसील में काम करने वाले इस लिपिक ने जमीन से जुड़े एक आदेश के क्रियान्वयन को रोकने के बदले में शिकायतकर्ता से 15000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह रकम 10000 रुपये तय हुई।

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता ने इस मामले की जानकारी रीवा लोकायुक्त को दी। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही लिपिक ने पैसे लिए उसे पकड़ लिया। टीम उसे चुरहट के एक रेस्ट हाउस ले गई है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़े: सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आए स्कूटी सवार दंपत्ति, महिला की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!