Bhopal News: ISBT बस स्टैंड पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.45 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bhopal News: मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया है। DRI ने ISBT बस स्टैंड से 3.45 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली से बस में ला रहे थे नशे की खेप
ये दोनों तस्कर दिल्ली से बस में आ रहे थे और इनके पास 4.321 किलोग्राम मेथामफेटामाइन था। मुखबिर की सूचना के आधार पर DRI ने आज सुबह ISBT इलाके में जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। नशीले पदार्थ एक काले पाउच और ग्रे बैग में छिपाकर रखे गए थे। एक संदिग्ध के पास से 4.071 किलोग्राम सफेद क्रिस्टल पदार्थ मिला जबकि दूसरे संदिग्ध की पैंट के अंदर 250 ग्राम नशीला पदार्थ छिपा हुआ पाया गया।
करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.45 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले 20 दिनों में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाया गया यह तीसरा बड़ा अभियान है।
Read Also: भगवान राम-कृष्ण की तुलना कर विवादों में आए धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल






One Comment