MP Udan Scheme: एमपी में जल्द होंगे 10 एयरपोर्ट, हर 75 किमी पर बनेगी एयरस्टिप

MP Udan Scheme: मध्यप्रदेश में आम लोगों के सफर, धार्मिक पर्यटन और आपातकालीन इलाज के लिए हवाई नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार की नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर हवाई पट्टी और 45 किमी पर हेलीपैड तैयार करने की योजना है।
फिलहाल प्रदेश में 8 एयरपोर्ट, 20 से ज्यादा एयरस्ट्रिप और 220 हेलीपैड हैं। वर्ष 2023-24 तक इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो में 5 एयरपोर्ट थे. इसके बाद रीवा, दतिया और सतना जुड़ने से संख्या 8 हो गई, उज्जैन और शिवपुरी में काम पूरा होने के बाद प्रदेश में 10 एयरपोर्ट हो जाएंगे. इसके साथ ही सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड बनाए जा रहे हैं.
ALSO READ: मध्य प्रदेश पर बढ़ेगा कर्ज का बोझ, सरकार ले रही ₹3,000 करोड़ का नया कर्ज
प्रदेश में 10 नई एयरस्ट्रिप
उड़ान योजना के तहत सिंगरौली, सागर, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, शहडोल में एयरस्ट्रिप विकसित करने का प्रस्ताव है.
आम नागरिकों को मिलेगा लाभ
उड़ान योजना के तहत प्रदेश के कोने-कोने में एयरपोर्ट हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है जिससे आम लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, इसके माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा आपातकालीन स्थिति में एयर एम्बुलेंस जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होगी और बड़े शहरों से कनेक्टिविटी होने के चलते विकास को भी रफ्तार मिलेगी.
ALSO READ: MP SIR : वोटर लिस्ट को लेकर CM मोहन यादव की अपील, SIR में भाग लें और अफवाहों पर न दें ध्यान
