Police Martyrs Day 2026: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रूपये की सहायता राशि, पत्नी और माता-पिता को मिलेगा 50-50% हिस्सा

Police Martyrs Day 2026: 2026 में राज्य-स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सहायता raashi प्रदान करने की प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की।
पत्नी और माता-पिता को दी जाएगी वित्तीय सहायता
उन्होंने घोषणा की कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का 50 प्रतिशत राशि पत्नी को मिलेगी और शेष 50 प्रतिशत राशि माता-पिता को दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी सुरक्षा चुनौतियों का भी जिक्र किया।
देश को अपने बहादुर पुलिसकर्मियों पर गर्व है
उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन बहादुर पुलिसकर्मियों पर गर्व है जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बीच भी हमारे देश में लोकतंत्र सुरक्षित है जो हमारे पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।
मध्य प्रदेश को नक्सल-मुक्त बनाने में हमारे पुलिसकर्मियों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनशीलता को देखते हुए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा उनके पत्नी को और 50 प्रतिशत हिस्सा उनके माता-पिता को देने का निर्णय लिया गया है।
Read Also: Bhopal IAS Transfer: भोपाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी





