MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख तय, 12 नवंबर को मतदान; जानें पूरा शेड्यूल

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार 22 अक्टूबर को यह जानकारी दी। आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डॉ एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट 14 अक्टूबर 2026 को खाली हो गई थी।
26 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी और उम्मीदवार 5 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट
यह सीट केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन के अपने पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उनके इस्तीफे ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलों को जन्म दिया था। अब चुनाव आयोग की घोषणा से चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है।
उम्मीदवारों के नाम पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
मध्य प्रदेश विधानसभा में पार्टियों की मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इस सीट के मामले में सत्ताधारी दल को फायदे की स्थिति में माना जा रहा है। स्वाभाविक रूप से राजनीतिक दलों के बीच संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उच्च सदन में इस सीट का प्रतिनिधित्व कौन करेगा यह 12 नवंबर को मतदान और वोटों की गिनती के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।






2 Comments