Madhya PradeshRewa news

Rewa News: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान, बोले ‘एलन मस्क को दो घूंसे मारूंगा तो भाग जाएगा’

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने दुनिया के चर्चित उद्योगपति एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान के 56 इंच सीने वाले को कोई झुका नहीं सकता। मस्क को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि दो घूंसे मारूंगा तो भाग जाएगा। सांसद का यह बयान उस समय सामने आया, जब मंच पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे।

ALSO READ: Mauganj News: भोपाल जेल भेजा गया मऊगंज जिले का नशा तस्कर, PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही

बोले- भारत में आना है तो शर्तें माननी होंगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हिंदुस्तान के 56 इंच सीने वाले को कोई झुका नहीं सकता और न ही कोई अपनी ताकत दिखाकर दबाव बना सकता है। एलन मस्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मस्क अपनी शर्तों पर ही भारत आना चाहेंगे, लेकिन यहां आने के लिए उन्हें भारत की शर्तें माननी होंगी। सांसद ने अपने संबोधन में कहा, “दो घूंसा मारूंगा मैं, मस्क तो भाग जाएगा। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

ALSO READ: MP News: IAS संकेत भोंडवे को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में मिला अतिरिक्त प्रभार

लक्ष्मण बाग में ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम में दिया बयान

दरअसल, बुधवार को रीवा के लक्ष्मण बाग क्षेत्र में नदी पर बनने वाले नए ब्रिज का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने ब्रिज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने एलन मस्क का जिक्र किया और भारत की ताकत को लेकर अपनी बात रखी।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!