Madhya Pradesh

भोपाल में बनेगी देश की सबसे आधुनिक BSL-4 लैब, 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च

WhatsApp Group Join Now

Bhopal News: देश की सबसे उन्नत BSL-4 (बायोसेफ्टी लेवल 4) प्रयोगशाला राजधानी भोपाल में स्थापित की जाएगी। इसे ICAR-NIHSAD में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले की घोषणा की।

भोपाल में ही विकसित हुई देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन

गौरतलब है कि भोपाल के वैज्ञानिकों ने देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन H5N1 लेयर और ब्रीडर मुर्गियों के लिए सफलतापूर्वक विकसित कर ली है। यह वैक्सीन लेयर और ब्रीडर मुर्गियों को इस खतरनाक वायरस से बचाएगी। इस वैक्सीन के लॉन्च कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। नई प्रयोगशाला में उच्च-स्तरीय शोध हो सकेगा, जिसमें खतरनाक वायरस की पहचान करना और वैक्सीन विकसित करना शामिल है।

पोल्ट्री किसानों को भी मिलेगा फायदा

कार्यक्रम में बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि यह वैक्सीन मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने में मदद करेगी। इसके अलावा, इससे पोल्ट्री से इंसानों में बीमारी फैलने का खतरा भी कम हो जाएगा। यह वैक्सीन पोल्ट्री क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने और पोल्ट्री पालन से जुड़े किसानों की आजीविका की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read Also: बालाघाट में 20 वर्षीय कॉलेज छात्र ने की आत्महत्या, मौत से पहले दोस्त को किया वीडियो कॉल

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!