Madhya Pradesh

MP News: कंचन बाई की शहादत पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

20 बच्चों को अपने पल्लू से ढककर खुद हजारों डंक सहकर मौत को गले लगाने वाली कंचन बाई के परिवार को सीएम मोहन यादव ने मुआवजा राशि देने का किया ऐलान.

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्यप्रदेश के नीमच जिले से ममता और साहस की एक ऐसी रूहानी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी. इस घटना को जानने के बाद जवाद क्षेत्र के रानपुर गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई (Anganwadi Worker Kanchan Bai) के लिए दिल से सिर्फ सैल्यूट निकलता है.

20 मासूम बच्चों की जान बचाने के लिए कंचन बाई (Kanchan Bai) ने खुद मौत को गले लगा लिया. हजारों मधुमक्खियों के हमले के दौरान वह बच्चों के सामने ढाल बनकर डटी रहीं. इस वीरांगना का बलिदान पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है.

घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. इसके साथ ही सरकार ने कंचन बाई के मासूम बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का खर्च उठाने का भी फैसला किया है.

यह भी पढ़ें: MP New High Level Bridge: एमपी के इस शहर में बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

कंचन बाई के इस अदम्य साहस और बलिदान को नमन

कंचन बाई के अदम्य साहस और दुखद निधन ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही मानवीय संवेदना के तहत उन्होंने कंचन बाई के परिजनों को,

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में 190 की रफ्तार में ऑडी ने पिता पुत्र और भांजी को रौंदा, भगवान को शादी का कार्ड देने जा रहा था परिवार

चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च अब राज्य सरकार वहन करेगी.

यह भी पढ़ें: Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, सिहावल बीएमओ 5000 की रिश्वत देते ट्रैप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!