Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: भोपाल जेल भेजा गया मऊगंज जिले का नशा तस्कर, PIT NDPS Act के तहत कार्यवाही

WhatsApp Group Join Now
Mauganj News: मऊगंज जिले में मेडिकल नशा बेचकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाला और गांव-गांव में कोरेक्स की सप्लाई करने वाला कुख्यात तस्कर दिनेश उर्फ ददोली साकेत के ऊपर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है, इस व्यक्ति पर पहले NSA के तहत कार्यवाही की गई थी और अब मऊगंज जिले में पहली बार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत PIT NDPS Act की कार्यवाही की गई है।
रीवा की गौरव राजपूत द्वारा अवैध मादक पदार्थ के संग्रहण परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से मऊगंज थाना पुलिस द्वारा द्वारा PIT NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड एवं मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए PIT NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मऊगंज संजय कुमार जैन को विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों एवं संबंधित तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

भोपाल जेल में रहेगा नशा तस्कर ददोली साकेत

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मऊगंज द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया के तहत आयुक्त रीवा संभाग, रीवा को प्रस्ताव प्रेषित किया गया। प्रकरण में आयुक्त रीवा संभाग द्वारा आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए निरुद्ध करने तथा केन्द्रीय जेल भोपाल में रखे जाने संबंधी आदेश जारी किया गया।
उक्त आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर थाना प्रभारी मऊगंज निरीक्षक अजय खोब्रागड़े द्वारा आरोपी दिनेश उर्फ ददोल उर्फ ददोली साकेत को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया तथा केन्द्रीय जेल भोपाल भेजने के लिए रवाना किया गया। 

खांसी की दवा में नशा खोजने वाला आरोपी है ददोली साकेत

ददोली साकेत मऊगंज थाना क्षेत्र के बहेरी नानकार गांव का रहने वाला है, यह व्यक्ति काफी लंबे समय से मेडिकल नशा के व्यापार में संलिप्प्ट है, जानकारी के अनुसार शुरुआती दिनों में इसी व्यक्ति ने मऊगंज सहित आसपास के जिलों में नशीली कफ सिरप का व्यापार बड़े पैमाने पर शुरू किया, कहा यह भी जाता है की इसी व्यक्ति ने खांसी की सिरप को नशे के रूप में उपयोग करने और उसे बड़े पैमाने पर सप्लाई करने की खोज की थी और इसी व्यापार से ददोली साकेत ने अकूत संपत्ति अर्जित की, इतना ही नहीं इसके परिवार के सदस्य भी वर्षों से इसी व्यापार में संलिप्प्ट है।

सीसीटीवी से होती है पुलिस की निगरानी

ददोली साकेत ने नशा कारोबार से बेइंता संपत्ति हासिल की और इस संपत्ति का उपयोग वह अपने नेटवर्क को बढ़ाने में करने लगा। ददोली साकेत अपने घर पर नाइट विजन हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाकर घर के चारों तरफ निगरानी करता है। घर पर पुलिस आने से पहले ही उसे इसकी भनक लग जाती थी और लोग सतर्क हो जाते थे इतना ही नहीं कई बार जब छापा डालने पुलिस पहुंची तो उसने घर की महिलाओं को आगे कर दिया और पीछे के रास्ते से भाग निकला।

विभिन्न थाना क्षेत्र में 22 से अधिक अपराध

आरोपी दिनेश उर्फ ददोल उर्फ ददोली साकेत, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बहेरी नानकार, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कुल 22 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 एवं 22, ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13, आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2) एवं 36(सी), भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 341, 506, 34, 305, 306, 279, 337, 338, 304, 327 एवं 427, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(6), 296(क), 119(1), 351(2) एवं 3(5) तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3(2) एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 129 से संबंधित प्रकरणों पंजीबध्द है।
इन प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय, अवैध शराब बिक्री, मारपीट, धमकी, संपत्ति संबंधी अपराध तथा अन्य आपराधिक कृत्यों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिला मऊगंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों पर नियंत्रण, अपराधों की पुनरावृत्ति की रोकथाम तथा सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से लागू कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!