Madhya Pradesh

MP Food Safety: मध्यप्रदेश में 42 घी ब्रांड और 8 मसालों के सैंपल अनसेफ, बिक्री पर रोक

WhatsApp Group Join Now

MP Food Safety: मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जांच में घी के 42 ब्रांड असुरक्षित पाए गए हैं। बाजार से इन उत्पादों के मौजूदा स्टॉक को हटाने की प्रक्रिया चल रही है और इन खास ब्रांडों के घी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा मसालों के 8 प्रोडक्ट के नमूने भी असुरक्षित पाए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

इन जिलों की प्रोडक्ट में आई समस्या

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने इंदौर, छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, कटनी और दतिया सहित कई जिलों से नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

MP Food Safety

मार्केट में मिल रहे इन घी के इन ब्रांडों से बचें

उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे असुरक्षित पाए गए ब्रांडों के उत्पादों को खरीदने से बचें। इन ब्रांडों में शामिल हैं जिनमें अनिक, श्रीमूल एगमार्क शुद्ध घी, वास्तु एगमार्क देशी घी, गऊसंत प्रीमियम काउ घी, गुमर प्योर काउ घी, श्री शुद्ध एगमार्क प्योर घी, सात्विक फ्रेश देसी घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम एगमार्क काउ घी, अमृत शुद्ध घी, नंद कृष्णा घी, मधुसूदन देशी घी, संगाथ काउ घी, ब्रजवासी काठ देशी घी, पतंजलि काउ घी, डेयरी सरस घी और जेबीएस ऑर्गी ब्रांड आदि।

Read Also: Rewa News: रीवा में गौशाला निर्माण के नाम पर गड़बड़ी का आरोप, EOW ने अधिकारियों समेत कई पर दर्ज की FIR

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!