मध्य प्रदेश PM SVANidhi योजना में फिर देश में नंबर-1, 10.87 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को मिला लाभ

PM SVANidhi: मध्य प्रदेश ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना को लागू करने में एक बार फिर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राज्य को इंदौर, सारनी और बालाघाट के शहरी स्थानीय निकायों के साथ स्वनिधि सम्मान पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इन्हें 20 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
10.87 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को मिला योजना का लाभ
अब तक राज्य में 10.87 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। 17.22 लाख लोन आवेदनों के माध्यम से कुल 2,827.84 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई है।
इस परियोजना के तहत छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे उन्हें बहुत अधिक पूंजी की आवश्यकता के बिना अपना व्यवसाय चलाने में मदद मिलती है।
इंदौर पहले, भोपाल चौथे स्थान पर
- इंदौर नगर निगम ने 2,02,407 लोन आवेदनों को पूरा करके मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
- भोपाल 1,39,262 आवेदनों के साथ चौथे स्थान पर है।
- उज्जैन नगर निगम 59,558 ऋण आवेदनों के साथ मेजर सिटी श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।
40 प्रतिशत महिला लाभार्थी, डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा
इस योजना के कुल लाभार्थियों में 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके अलावा 7.61 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स ने डिजिटल लेन-देन के तरीकों को अपनाया है,ल और उन्हें अब तक 59.72 करोड़ रुपये से अधिक का कैशबैक मिल चुका है।
Read Also: हरदा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता-बेटे समेत 3 की मौत






One Comment