Madhya Pradesh

Jabalpur Accident: जबलपुर में ढाबे के बाहर 3 युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

WhatsApp Group Join Now

Jabalpur Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 2 बजे भेड़ाघाट रिंग रोड पर नेशनल हाईवे-45 के किनारे स्थित राज फैमिली ढाबा के पास मक्के से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर वहां आग ताप रहे लोगों के एक समूह को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए लोगों पर चढ़ा ट्रक

यह दर्दनाक हादसा रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-45 पर राज फैमिली ढाबा के पास हुआ। मक्के की बोरियों से ओवरलोड एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों जिनमें एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप वैन को टक्कर मारते हुए वहां मौजूद लोगों पर जा चढ़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश PM SVANidhi योजना में फिर देश में नंबर-1, 10.87 लाख से ज्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को मिला लाभ

तीन युवकों की मौके पर मौत, ढाबा मालिक गंभीर

ठंड से बचने के लिए ढाबे के पास आग ताप रहे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलराम, मनु और धर्मेंद्र के रूप में हुई है जो स्थानीय शराब की दुकान और ढाबे पर काम करते थे। हादसे में ढाबा मालिक राजा साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भेड़ाघाट थाने की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य चलाया घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तीनों मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: MP Cabinet Decision: सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त खत्म, मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला; 6 जिलों में बनेंगी NDPS कोर्ट

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!