Rewa News: सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा कलेक्टर तो नशे में टल्ली मिले प्राचार्य

Rewa News: मध्यप्रदेश सरकार जहां एक तरफ शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ मदिरा प्रेमी शिक्षकों ने सरकार की नाक में दम कर रखा है, काफी समय से ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें शिक्षक नशे में टल्ली होकर विद्यालय पहुंच रहे हैं, कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सामने आया जहां विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा कलेक्टर को विद्यालय की कमान संभालने वाले प्रचार ही शराब के नशे में टल्ली मिले.
जन विश्वास अभियान के तहत नगर परिषद गुढ़ में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा अन्य अधिकारी सामान्य बस से शिविर स्थल में पहुंचे। रीवा से गुढ़ जाते हुए कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल महसांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई कमियाँ पाई गईं, स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं की जीव विज्ञान तथा कक्षा छठवीं की हिन्दी विषय की पुस्तकों का अब तक वितरण नहीं हुआ है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, किया पत्रकारों का सम्मान
प्राचार्य के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश
स्कूल के 9 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की ई केवाईसी लंबित पाई गई, स्कूल परिसर तथा इसके पुराने भवन के पीछे जल भराव पाया गया. निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शराब के नशे में होने के कारण स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए, कलेक्टर ने प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य की मेडिकल जाँच कराने एवं उनके विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए, उन्होंने पुस्तक वितरण तथा छात्रवृत्ति वितरण के प्रभारी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए.
ALSO READ: Rewa Atal Park में सुबह आठ बजे के बाद प्रवेश पर लगेगा शुल्क





