Madhya Pradesh

Katni News: कटनी में CBI का बड़ा एक्शन, 45 हजार की रिश्वत लेते रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Katni News: CBI ने मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। CBI की जबलपुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने कटनी जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अजयवीर सिंह को 45000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिकायत के आधार पर CBI ने बिछाया जाल

रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर CBI की जबलपुर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) द्वारा चलाया गया था। शिकायतकर्ता तेजराम कुशवाहा ने CBI को बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजयवीर सिंह रेलवे से जुड़े कार्यों को पूरा कराने या बिल भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की पुष्टि करने के बाद CBI ने एक सुनियोजित जाल बिछाया और अजयवीर सिंह को 45000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

Read Also: धनतेरस पर मातम में बदली खुशियां, रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को कुचला; युवक और बच्चे की मौत

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद CBI ने इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच CBI की टीम ने आरोपी को विशेष CBI अदालत के समक्ष पेश किया।

अदालत ने 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश दिया कि अजयवीर सिंह को 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखा जाए। रेलवे विभाग में केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई से कटनी और जबलपुर दोनों ही जगहों के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Read Also: Dhanteras 2026: CM मोहन यादव ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा, बोले- निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!