भोपाल में हनीट्रैप का मामला: 40 लाख लेने के बाद कारोबारी से मांगे 1.5 करोड़ रुपये

Bhopal Honey Trap Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक जाने-माने व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने उससे 40 लाख रुपये ऐंठ लिए और बाद में 1.5 करोड़ रुपये की और मांग की। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बागसेवनिया पुलिस ने तीन लोगों एक महिला उसके पति और उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोप है कि व्यवसायी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले गए।
दुष्कर्म के केस में फसाने की धमकी देकर मांगे पैसे
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यवसायी ने बताया कि यह पूरी घटना उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकियों से शुरू हुई। इन धमकियों के दबाव में आकर उसने पहले महिला को 5 लाख रुपये दिए और बाद में 10 लाख रुपये नकद दिए। इन लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक लिखित समझौता भी हुआ था। व्यवसायी के अनुसार इस मूल समझौते पर महिला उसके पति और अन्य गवाहों के हस्ताक्षर हैं जिनमें महिला का पिता रामकृष्ण देवरा भी शामिल है जिसका नाम गवाह के तौर पर दर्ज है।
Read Also: Shahdol News: शहडोल में हॉस्टल की बदहाली से परेशान छात्र, कलेक्टर से मिलने 100 KM पैदल निकले
शिकायत वापस लेने के बदल 25 लाख का समझौता
नकद रकम मिलने के बाद भी आरोपी संतुष्ट नहीं हुए। महिला ने एमपी नगर पुलिस थाने में व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म की औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद एक बिचौलिए के जरिए शिकायत वापस लेने के बदले 40 लाख रुपये की मांग की गई। अंततः स्टाम्प पेपर पर 25 लाख रुपये का एक लिखित समझौता किया गया। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा परिवार की इज्जत और लंबे समय से कमाई गई साख को बचाने के लिए व्यवसायी ने महिला को दो चेक दिए एक 10 लाख रुपये का और दूसरा 15 लाख रुपये का। पैसे मिलने के बाद महिला ने पुलिस थाने से अपनी शिकायत वापस ले ली।
अब 1.5 करोड़ रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी का आरोप
इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी आरोपियों का लालच कम नहीं हुआ। कुछ समय बाद महिला के पति और पिता ने व्यवसायी से संपर्क किया और 1.5 करोड़ रुपये की और मांग की। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसे धमकी दी चेतावनी दी कि वे उसे दुष्कर्म के एक झूठे मामले में फंसा देंगे SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करा देंगे या फिर उसकी जान भी ले सकते हैं। व्यवसायी ने पुलिस को इन धमकियों के सबूत दिए हैं जिनमें कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट शामिल हैं।






One Comment