Shahdol News: शहडोल में नकली नोटों का बड़ा रैकेट पकड़ा; 8.71 लाख के नकली नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

Shahdol News: शहडोल जिले की पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा के एक रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खैरहा पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 और 200 रुपये के कुल 1803 नकली नोट बरामद किए गए हैं जिनका कुल मूल्य लगभग 8,71,700 रुपये है। इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रिंटर और एक बाइक भी जब्त की गई है।
जंगल में नकली नोटों के साथ मौजूद थे आरोपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरहा थाना क्षेत्र के छिरहटी गांव के पास जंगल में कुछ लोग नकली भारतीय मुद्रा के साथ मौजूद हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची इलाके की घेराबंदी की और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद किए। बाद में पूछताछ और जांच के दौरान नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक बाइक भी जब्त कर ली गई।
Read Also: Mauganj News: मऊगंज जिले में शराब पीकर महिला की मौत, बेटी बोली मम्मी ने शराब पी है
500 और 200 रुपये के 1,803 नकली नोट बरामद
जब्त की गई नकली मुद्रा में 500 रुपये के 1702 नोट और 200 रुपये के 101 नोट शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं
- अरविंद सिंह (28) जो शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के अर्जुली गांव का रहने वाला है।
- मनीष कुमार सिंह (33) जो डिंडोरी का रहने वाला है।
- अनिल कुमार उरैती (36) जो गड़ासरई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का रहने वाला है।
- नहने सिंह मरकाम (54) और शरद सिंह मरावी (34) दोनों डिंडोरी जिले के गड़ासरई थाना क्षेत्र के बोंडर गांव के रहने वाले हैं।
SDOP के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो अन्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये नकली नोट कहां छापे जा रहे थे और इन्हें कहां कहां खपाने की योजना थी। यह ऑपरेशन SDOP धनपुरी विकास पांडे के नेतृत्व में खैरहा SHO सब-इंस्पेक्टर उमाशंकर चतुर्वेदी और उनकी टीम द्वारा चलाया गया।
Read Also: MP Panchayat By Election 2026: 4 दिसंबर को मतदान, 12 नवंबर से नामांकन; जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम






One Comment