Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa News: खतरनाक स्टंट करने वाला रीलबाज बाइक राइडर गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

तेज रफ्तार और खतरनाक करतब करने वाला रीलबाज बाइक राइडर गिरफ्तार-Rewa news

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा शहर में सड़क पर जानलेवा स्टंट कर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर तथा सीएसपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में समान थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा की गई है.

आप को बता दें कि आरोपी युवक बीते कुछ दिनों से मोहनिया टनल सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार बाइक चलाकर खतरनाक करतब दिखा रहा था, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था.

पुलिस को मिल रही थी लगातार शिकायतें

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि युवक सार्वजनिक सड़कों को स्टंट एरिया में बदलकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है. जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: MP Cough Syrup Case: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत, नागपुर एम्स में चल रहा था इलाज

व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई

समान थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय कानून के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की है. पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. युवा वर्ग सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के चक्कर में कानून को हाथ में न लें.

यह भी पढ़ें: Manish Patel Rewa Controversy: मनीष पटेल रीवा के वीडियो पर विवाद, कार्यवाही की मांग..

Rewa News: सभी स्टंटबाज युवकों के लिए कड़ा संदेश

यह गिरफ्तारी ऐसे सभी रीलबाजों के लिए सख्त संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. रीवा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी चेतावनी के कठोर कदम उठाए जाएंगे.
यह कार्रवाई सभी स्टंटबाज युवकों के लिए कड़ा संदेश है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP News: Gopal Bhargava का बड़ा बयान, ब्राम्हणों के खिलाफ बन रहे सारे नियम

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!