Manish Patel Rewa Controversy: मनीष पटेल रीवा के खिलाफ थाने पहुंची शिकायत, ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा
Manish Patel Rewa: ब्राह्मणों की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मनीष पटेल रीवा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

Manish Patel Rewa Controversy: रीवा में बघेली और कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता परोसने वाले मनीष पटेल रीवा के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है, यह पूरा मामला ब्राह्मण समाज से जुड़ी टिप्पणी को लेकर है, खुद को बघेली कलाकार बताने वाले मनीष पटेल ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें ब्राह्मणों के बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी.
सिविल लाइन थाना रीवा में की गई शिकायत
मनीष पटेल रीवा द्वारा पोस्ट किए गए आपत्तिजनक वीडियो और उसके विवादित शीर्षक को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने क्रोध जाहिर किया और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रीवा में दर्ज कराई है, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने मनीष पटेल पर एफआईआर दर्ज करने और उस पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.
थाने में दिया शिकायती पत्र – Manish Patel Rewa
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने रीवा के सिविल लाइन थाने में मनीष पटेल के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि “YouTuber मनीष पटेल द्वारा अपनी फेसबुक आईडी मनीष पटेल रीवा नामक अकाउंट से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करते हुए वीडियो के साथ लिखकर पोस्ट किया गया कि ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद !! जिससे समस्त ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है.
इसके पूर्व में भी इस तथाकथित YouTuber मनीष पटेल द्वारा आर्मी के जवानों की पत्नियों पर व ब्राह्मण समाज के वैवाहिक कार्यक्रमों संबंधित ऊटपटांग वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया है, जिसपर ये हर बार लोगों की भावनाओं को आहत कर माफ़ी मांग कर बच जाता है ।। ऐसे व्यक्ति लगातार समाज में अपनी गंदी मानसिकता वाले वीडियो प्रसारित कर समाज को आहत कर द्वेष पैदा करने का प्रयास कर रहे है !! ऐसे व्यक्ति मनीष पटेल पर FIR दर्ज कर कार्यवाही करने का कष्ट करें.



One Comment