Madhya Pradesh

MP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, खरगोन-खंडवा में कांपी धरती

WhatsApp Group Join Now

MP Earthquake: शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार 14 नवंबर 2026 को सुबह 09:15:28 बजे खरगोन क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 21.59° उत्तरी अक्षांश और 75.552° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह स्थान धार जिले के धामनोद से लगभग 69 किलोमीटर दक्षिण में और इंदौर से लगभग 129 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।

Read Also: MP Lokayukta Raid: छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

खरगोन और खंडवा में महसूस हुए झटके

रिपोर्टों के अनुसार भूकंप के झटके न केवल खरगोन जिले में बल्कि खंडवा और उसके पड़ोसी इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके केंद्र के आसपास के एक बड़े इलाके में महसूस किए गए होंगे।

MP Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, खरगोन-खंडवा में कांपी धरती

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

कृषि और मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता के अनुसार, यह भूकंप 14 नवंबर 2026 को सुबह 09:15:28 बजे आया। हालांकि इसकी तीव्रता को हल्का माना जा रहा है फिर भी खंडवा और उसके आसपास के निवासियों ने झटके महसूस किए। अचानक जमीन हिलने से स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए घबराहट और बेचैनी फैल गई।

भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डॉ. गुप्ता ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगले दो-तीन दिनों तक सतर्क और सावधान रहें। इस बीच प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और भूकंप के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Read Also: MP Milk Price Hike: MP में सांची दूध हुआ महंगा, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा दूध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!