Madhya Pradesh

MP Milk Price Hike: MP में सांची दूध हुआ महंगा, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा दूध

WhatsApp Group Join Now

MP Milk Price Hike: मध्य प्रदेश में दूध की कीमतें बढ़ने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमूल की तर्ज पर मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने अपने सांची ब्रांड के पैकेट वाले दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। ये नई दरें आज 14 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी है। डेयरी फेडरेशन ने अलग-अलग तरह के दूध की कीमतों में प्रति लीटर एक से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

फुल क्रीम दूध 4 रुपये महंगा, जानिए नए रेट

संशोधित मूल्य सूची के अनुसार अब ग्राहकों को फुल-क्रीम दूध के लिए 74 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे, जो पहले 70 रुपये थे। इसी तरह फुल-क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 37 रुपये हो गई है। स्टैंडर्ड दूध की कीमत अब 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है पहले यह 63 रुपये प्रति लीटर थी और 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 32 रुपये 34 रुपये प्रति लीटर होगी।

टोंड दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 30 रुपये होगी पहले 29 रूपये प्रति लीटर मिलता था। इसके अलावा गाय का दूध अब 64 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

डबल टोंड और स्किम्ड दूध के दाम भी बढ़े

डबल-टोन्ड दूध के 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गई है। स्किम्ड दूध की कीमत 47 रुपये से बढ़कर 49 रुपये प्रति लीटर हो गई है, और 500 मिलीलीटर पैकेट की कीमत अब 25 रुपये प्रति लीटर हो गई है, पहले 24 रुपये प्रति लीटर थी।

चाह या अमृत ब्रांड के दूध की कीमत अब 65 रुपये प्रति लीटर होगी, जो कि पहले 63 रूपये प्रति लीटर मिलता थी। और टी स्पेशल दूध 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 58 रूपये प्रति लीटर मिलेगा।

Read Also: Vidisha News: सिरोंज में सड़क-पुल की मांग पर बवाल, पुलिस के लाठीचार्ज के बाद पथराव

भोपाल, इंदौर समेत इन शहरों में लागू होंगी नई दरें

दूध की ये नई कीमतें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड की दुग्ध यूनियनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लागू होंगी। मध्य प्रदेश के बाहर के उन इलाकों में भी कीमतें इसी अनुपात में बढ़ाई जाएंगी, जहां ‘सांची’ डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी अपने उत्पाद बेचती है।

मध्य प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) के प्रबंध निदेशक जयदेब बिस्वास ने बताया कि दूध की खरीद, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन से जुड़ी लागत लगातार बढ़ रही है। डेयरी कोऑपरेटिव्स की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए दूध की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।

अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दाम

सांची से पहले अमूल ने भी 12 नवंबर से अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी थीं। अमूल ने कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये से 4 रूपये तक की बढ़ोतरी की है। अमूल गोल्ड के एक लीटर पैकेट की कीमत 70 रूपये से बढ़कर 74 रूपये हो गई है जबकि अमूल फ्रेश की कीमत 57 रूपये से बढ़कर 59 रूपये हो गई है। इन दो प्रमुख ब्रांडों द्वारा कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी का असर आम जनता के घरेलू बजट पर पड़ेगा।

Read Also: MP New District: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया जिला! पिछोर को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 2027 तक की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!