Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले में यहां बनेगा बीजेपी कार्यालय, मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल करेंगे भूमि पूजन

मऊगंज भाजपा जिला कार्यालय का कल सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल भूमि पूजन, प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम कार्यक्रम में होंगे शामिल

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News:  मऊगंज में भाजपा जिला कार्यालय का सोमवार को भूमि पूजन होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअल सुबह लगभग 11:00 बजे भोपाल से भूमि पूजन करेंगे, जबकि भूमि पूजन स्थल पर मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम एवं मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता शामिल होंगे.

प्रदेश में 18 जिलों में होगा भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन

मध्य प्रदेश में मऊगंज के साथ-साथ मैहर सहित कुल 18 जिलों में भाजपा का जिला कार्यालय बनने जा रहा है, जिसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से ही सभी जगह एक साथ वर्चुअल भूमि पूजन करेंगे, मऊगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

डेढ़ से ढाई करोड़ खर्च करेगी भाजपा

भाजपा की स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी 18 जिलों में एक साथ भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन किया जाएगा, जिसके लिए पार्टी बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी कर रही है, जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यालय लगभग डेढ़ से ढाई करोड रुपए तक के खर्चे में बनकर तैयार होगा, जहां भवन के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी, ताकि संगठन का कामकाज बेहतर ढंग से हो सके.

मऊगंज जिले में यहां बनेगा बीजेपी कार्यालय

मऊगंज जिले में भाजपा कार्यालय के लिए नए बस स्टैंड स्थित कंट्रोल रूम के बगल में सरकारी भूमि चिन्हित की गई है, जहां सोमवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा इस स्थान पर करोड़ों रुपए की लागत से भाजपा का कार्यालय बनेगा।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!