Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Latest NewsMadhya PradeshmauganjRewa news

Mauganj News: मऊगंज के विवादित थाना प्रभारी हटे, रीना सिंह को मिली पुलिस थाने की कमान

मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती लाइन हाजिर, रीना सिंह को मिली मऊगंज पुलिस थाने की कमान, पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज से जारी हुआ आदेश

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में फेरबदल की कार्यवाही की गई है जहां जिले के मुख्य मऊगंज पुलिस थाने में पदस्थ विवादित थाना प्रभारी उप-निरीक्षक संदीप भारती को हटाकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है और अब उनकी जगह पर रीना सिंह को मऊगंज पुलिस थाने की कमान सौंपी गई है.

मऊगंज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध, असंतोष जनक कार्यवाही, फरियादियों से दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें मिलने के बाद मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने संदीप भारती को हटाकर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है.

रीना सिंह बनी मऊगंज थाना प्रभारी

मऊगंज पुलिस थाने की कमान अब कार्यवाहक निरीक्षक रीना सिंह को मिल गई है, हाल ही में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की गई थी, जिसमें रीना सिंह को पीटीएस रीवा से मऊगंज जिले के लिए स्थानांतरित किया गया था.

आज मऊगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी करते हुए रीना सिंह को मऊगंज पुलिस थाने की कमान सौंप गई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी होते ही कार्यवाहक निरीक्षक रीना सिंह ने देर शाम पुलिस थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!