Mauganj News: मूसा गैंग के बाद मऊगंज विधायक को फोन कॉल से डर.! निज सचिव ने थाने में लिखाई रिपोर्ट
Mauganj BJP MLA Pradeep Patel: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को अज्ञात नंबर से आया धमकी भरा फोन कॉल, निज सचिव ने पुलिस थाना मऊगंज में लिखाई रिपोर्ट

Mauganj News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल मूसा गैंग के बाद अब फोन कॉल से डरे हुए हैं, दरअसल विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) को एक फोन कॉल आया था, फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने कथित रूप से विधायक को अपशब्द कहे और धमकी दी, जिसका ऑडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, अब इसी मामले में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के निज सचिव रामानंद पटेल की रिपोर्ट पर मऊगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
ALSO READ: Rewa News: रीवा कलेक्टर का हो सकता है तबादला, मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की आहट
मूसा गैंग के बाद फोन कॉल से डरे विधायक.?
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) के निज सचिव रामानंद पटेल के द्वारा पुलिस थाना मऊगंज में पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि 14 जनवरी 2026 को 9:00 बजे के लगभग मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9305689113 से फोन आया, रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को गालियां और फिर जान से मारने की धमकी दी.
निज सचिव ने थाने में लिखाई रिपोर्ट
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के निज सचिव रामानंद पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस थाना मऊगंज में धारा-296 ए, 351(4) BNS,के तहत उक्त नंबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए साइबर सेल की मदद से उक्त नंबर को ट्रेस करने में लगी हुई है.
40 दिन बाद कैमरा के सामने आए विधायक
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल 3 जनवरी को मऊगंज बाईपास में हुए जमीनी विवाद के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र से अचानक लापता हो गए थे, विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) कथित रूप से मूसा गैंग का नाम लेकर ख़ुद की जान को खतरा बता रहे थे, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के अचानक क्षेत्र से लापता हो जाने के कारण तरह की चर्चाएं हो रही थी, विधायक प्रदीप पटेल की इन हरकतों की वजह से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री मोहन यादव की खूब किरकिरी हुई, जिसके कारण प्रदीप पटेल 40 दिनों बाद कैमरे के सामने आए.
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के बाद विधायक के लौटने की संभावना
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा जिसमें 12 बैठकर होगी, संभावना जताई जा रही है कि मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल सत्र समाप्त होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में वापस लौटेंगे.
ALSO READ: सीधी में महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इलाके में तनाव





