Dindori News: डिंडोरी में 26.24 करोड़ का धान खरीद घोटाला, 140 किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा

Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में 26.24 करोड़ रुपये का धान खरीद घोटाला सामने आया है। जांच से पता चला है कि 140 किसानों के नाम पर 1.22 लाख क्विंटल धान की खरीद के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब इनमें से 16 किसानों ने बताया कि उन्होंने न तो कोई धान बेचा है और न ही उन्हें कोई भुगतान मिला है।
बिजली की खपत और चावल की गुणवत्ता में गड़बड़ी
इसके अलावा कस्टम मिलिंग के दौरान बिजली की खपत में भी गड़बड़ी पाई गई जिसमें 87,250 यूनिट की कमी दिखी। गोदाम में घटिया किस्म का चावल भी मिला है। इस फर्जीवाड़े के जरिए खरीदा गया धान महाराष्ट्र और तेलंगाना तक भेजा गया था।
Read Also: देवास में समाधान ऑनलाइन: CM मोहन यादव ने अधिकारी को किया निलंबित, ठेकेदार पर ₹1 लाख जुर्माना
मंडी सचिव और निरीक्षक को नोटिस
इस घटना के सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने हरिहर ट्रेडर्स के मालिक और राइस मिल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही मंडी सचिव अशोक राजपूत और निरीक्षक गुलाब सिंह धुर्वे को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही
इन दोनों अधिकारियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है। 26 करोड़ रुपये से अधिक के इस धान खरीद घोटाले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिससे इन गड़बड़ियों के पूरे दायरे का पता चलने की उम्मीद है।
Read Also: MP Nursing News: नर्सिंग छात्रों को हाईकोर्ट से राहत, नए कॉलेज में दोबारा नहीं देनी होगी ट्यूशन फीस





